मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 30 नवंबर को आएंगे कुरुक्षेत्र, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों से होंगे रूबरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 30 नवंबर को आएंगे कुरुक्षेत्र, एनआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों से होंगे रूबरू

नई दिल्ली। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 30 नवंबर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 20वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

उपराष्ट्रपति की उपस्थिति छात्रों और शिक्षाविदों के लिए एक सम्मान और प्रेरणा का अवसर होगी।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा केवल एनआईटी कुरुक्षेत्र तक ही सीमित नहीं है। वे अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और धार्मिक, सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

एनआईटी कुरुक्षेत्र ने भी इस बारे में आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा था, "एनआईटी कुरुक्षेत्र का 20वां कन्वोकेशन 30 नवंबर को होने वाला है। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन छात्रों को उनके अकादमिक और पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह अवसर संस्थान के विद्यार्थियों के लिए यादगार होगा, क्योंकि उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी से करियर बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

कुरुक्षेत्र का यह दौरा उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति गहरी रुचि और समर्थन को दर्शाता है।

उनके दौरे से न केवल छात्रों, बल्कि पूरे क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के महत्व को बढ़ावा मिलेगा।

उपराष्ट्रपति की इस यात्रा को लेकर अधिकारी और आयोजन समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। समारोह के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। विद्यार्थियों और आम जनता के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा कि वे उपराष्ट्रपति से सीधे मिलें और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें