मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्र की हरी झंडी, वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार

त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वह वर्तमान

में नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। मौजूदा नौसेना प्रमुख

एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल की दोपहर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए

वाइस एडमिरल त्रिपाठी उसी दिन नए नेवी चीफ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वाइस

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 01 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की

कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। नौसेना में अब तक उनकी लगभग 39

वर्षों की विशिष्ट सेवा रही है। उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में

विशेषज्ञता हासिल है। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से

पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप

में कार्य किया था। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल

और नौसेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने

भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है।

उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया

है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, नई

दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक,

नौसेना योजनाएं हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के

सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के

रूप में कार्य किया है।

वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने प्रतिष्ठित

भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक,

कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के

रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी

खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने डिफेंस

सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड

स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, यूएसए में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा

किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें