मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:04 · नई दिल्ली संस्करण

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के संसद में शपथ ग्रहण के दौरान ‘जय

फिलिस्तीन’ नारा लगाने पर कड़ी आलोचना करते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

विश्व

हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने 34 अशोका रोड स्थित ओवैसी के आवास के बाहर

उनका पुतला जलाया। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के खिलाफ

नारेबाजी की और पोस्टर दिखाए।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ओवैसी

के घर के बाहर उनकी नेम प्लेट पर काली इंक पोती गई थी और एक पोस्टर लगाया

गया था, जिसमें इजराइल के साथ एकजुटता दिखाते हुए भारत माता की जय लिखा था।

इस

दौरान विहिप के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जंतर-मंतर पर

औवेसी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इससे पहले विहिप के अध्यक्ष आलोक

कुमार ने भी पूछा था कि औवेसी की निष्ठा भारत में है या फिलिस्तीन में है।

हमारी मांग है कि उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए और उनके खिलाफ देशद्रोह का

मुकद्दमा चलना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें