मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमशिला सेतु ध्वस्त, सब्जी और केला कारोबार प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विक्रमशिला सेतु ध्वस्त, सब्जी और केला कारोबार प्रभावित

भागलपुर। पूर्वी बिहार और सीमांचल का लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से भागलपुर की व्यापारिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। विशेषकर सब्जी और केला कारोबार पर इसका बड़ा असर पड़ा है।उल्लेखनीय है कि भागलपुर हरी सब्जियों और केले का एक बड़ा बाजार है, जहां गंगा पार के इलाकों से रोजाना भारी मात्रा में सामान आता था। पहले प्रतिदिन हजारों क्विंटल सब्जियां गंगा पार से भागलपुर पहुंचती थीं, लेकिन पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थिति काफी खराब हो गई है। अब सब्जी और केला कारोबारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई व्यापारी कम दाम में ही गंगा पार के इलाकों में अपनी उपज बेचने को मजबूर हो गए हैं। गंगा पार से आने वाली अलग-अलग किस्म की सब्जियों की आवक लगभग ठप हो गई है। इतना ही नहीं, भागलपुर बाजार में केले के सबसे बड़े सप्लायर नवगछिया के किसान थे। पहले सुबह 6 बजे से ही केला व्यापारी पुल के रास्ते साइकिल और अन्य वाहनों से बाजार पहुंचने लगते थे, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।सब्जी कारोबारियों का कहना है कि भागलपुर उनके लिए सबसे बड़ा बाजार था। यहां की मंडियों में सुबह 4 बजे तक सब्जियां पहुंच जाती थीं, जहां से छोटे व्यापारी खरीदकर अलग-अलग जगहों पर बेचते थे। इससे सामान आसानी से बिक जाता था और अच्छे दाम भी मिलते थे। लेकिन अब सब्जी लाने में काफी परेशानी हो रही है। बहुत कम मात्रा में सब्जियां गंगा पार से आ पा रही हैं, जिसके कारण बाजार में कीमत काफी बढ़ गए हैं।उल्लेखनीय है कि बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा (पिलर संख्या 133 के पास) 4 मई 2026 की रात टूटकर गंगा नदी में समा गया था। जिससे भागलपुर और नवगछिया के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। इस मुख्य मार्ग के ठप होने से हरी सब्जी, दूध और केलों की भारी किल्लत हो गई है और दाम भी बढ़ गए हैं। नवगछिया से आने वाले हज़ारों क्विंटल सब्जी और केले का शहर आना बंद हो गया है। सब्जी और फल व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है, माल समय पर न पहुंचने से कालाबाजारी की आशंका है। पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उधरजिलाधिकारी ने माल के आवागमन के लिए बड़े मालवाहक जहाज (स्टीमर) की व्यवस्था करने की योजना बनाई है, ताकि सब्जी और अन्य सामान की किल्लत कम की जा सके। पुल को चालू होने में 3-4 महीने तक का समय लग सकता है। प्रशासन ने लोगों से मुंगेर के रास्ते या नाव से यात्रा करने की सलाह दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें