मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

वीरपुर बराज से 6.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने की संभावना, कटिहार सहित उत्तर बिहार में अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कटिहार। बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है, खासकर उत्तर बिहार में। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ने कटिहार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया और भागलपुर जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।कोसी नदी बेसिन में नेपाल प्रभाग में भारी वर्षापात के कारण जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि की संभावना है। वीरपुर बराज से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे 6,81,639 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने की संभावना है, जिससे आकस्मिक स्थिति उत्पन्न हो सकती है।मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बिहार में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। उत्तर बिहार के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है, खासकर कोसी और गंडक नदी के आसपास के क्षेत्रों में।जिलाधिकारियों को बाढ़ आपदा के दृष्टिकोण से आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। तटबंध के नदी भाग के आवासितों को सावधानी बरतने और आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी जा रही है। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें