मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

'सनी संस्कारी' की तैयारी में डूबे वरुण धवन, 'भांग पार्टी' में फ्लॉन्ट की बॉडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 'भांग पार्टी' के बाद अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।

वरुण ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके पूरे शरीर में कलर लगा हुआ है।

इन तस्वीरों में अभिनेता अलग-अलग मजेदार पोज में दिखे। एक तस्वीर में उन्होंने अपने शरीर को फ्लॉन्ट करते हुए पोज दिया। वरुण ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, "भांग पीने के बाद पार्टी।"

पोस्ट करने के बाद वरुण के इंडस्ट्री के दोस्त और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

सबसे पहले फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शन ने कमेंट किया, "पार्टी बहुत मजेदार थी।" इसके बाद वरुण की सह-कलाकार और अभिनेत्री जाह्नवी ने कमेंट किया, "ओह।" मनीष मल्होत्रा ने फायर इमोजी शेयर किया।

एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "होली वाइब्स।"

फैंस वरुण की तस्वीर देखकर कयास लगा रहे हैं कि ये तस्वीरें फिल्म के गाने 'पानवाड़ी' के शूट की है, जिसे मेकर्स ने बुधवार को रिलीज किया। गाने की बात करें तो इसमें भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने देसी तड़का लगाया है।

इसके लिरिक्स जयराज ने लिखे हैं और खेसारी लाल यादव के साथ मासूम शर्मा, देव नेगी, निकिता गांधी, अकासा सिंह और प्रीतम ने आवाज दी है। वहीं, एपीएस ने इसका संगीत निर्देशित किया है।

गाने की कोरियोग्राफी की बात करें तो पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने शॉट्स और मूव्स में स्टाइल का तड़का दिया है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा अक्षय ओबेरॉय, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी अहम किरदार में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें