मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : मोहनसराय हाईवे पर खड़ी ट्रेलर के पीछे घुसी ट्रक, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा के निकट

हाईवे पर रविवार तड़के पत्थर लदी खड़ी ट्रेलर के पीछे तेज रफ्तार ट्रक टकरा

गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही घटना

स्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में फंसे चालक को क्रेन

की मदद से निकलवा कर एंबुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर में भेजा। जहां पर

डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन

छोड़कर फरार हो गया।

पहाड़पुर थाना गुरुवतगंज जनपद रायबरेली

निवासी रामसागर यादव (40) कोलकाता से पाइप लादकर मध्य प्रदेश जा रहा था।

चालक रामसागर ट्रक लेकर भोर में मोहनसराय हाइवे के पास पहुंचा ही था कि

अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर खड़ी ट्रेलर के पीछे जा भिड़ी। हादसे में ट्रक का

केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में गंभीर रूप से जख्मी चालक फंस

गया और दम तोड़ दिया। पत्थर लदी ट्रेलर के मालिक को फोन से घटना की

जानकारी दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें