मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : दुर्गाकुंड दुर्गामंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, बाइक चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,

12 फरवरी । भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में सोमवार तड़के

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार में टकरा कर गिर गई। हादसे

में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही घटनास्थल पर

क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ और शिनाख्त की कार्रवाही के बाद

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फूलपुर

क्षेत्र के ताड़ी नेवादा निवासी अंकुर बेनवंशी(24)पुत्र धीरज बेनबंशी किसी

काम से लंका आया था। भोर में वह अपने घर बाइक से लौट रहा था। तेज रफ्तार

बाइक दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर के सामने अंध विद्यालय के सामने

अनियंत्रित होकर दिवार से टकराने के बाद दुकान के शटर से टकरा कर गिर गई।

हादसे में अंकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पुलिस ने मृतक के वाहन के कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की। माना

जा रहा है कि युवक ने रात में काफी शराब पी रखी थी। भोर में नशे के शुरूर

में वह वाहन तेज गति से भगा रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें