मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

रोहनिया में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोहनिया में पुलिस टीम ने मुठभेड़ में शातिर बदमाश को दबोचा

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के नकाइन गांव के समीप पुलिस टीम ने मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश बेदी पटेल को दबोच लिया। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर एडीसीपी वरूणाजोन, एसीपी सहित अन्य अफसर भी पहुंच गए। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।एडीसीपी वरूणाजोन आईपीएस सरवणन टी ने पत्रकारों को बताया कि रोहनिया पुलिस इलाके में देर रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नकाइन गांव में देर रात बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने मंड़ुवाडीह पुलिस से सूचना साझा कर वहां पहुंच कर घेराबंदी कर ली। तब तक मंड़ुवाडीह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध दिखे। पुलिस टीम को देखते ही दोनों वाहन मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी तो वह वाहन से गिर पड़ा। इसी बीच उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश की शिनाख्त रोहनिया कनेरी निवासी बेदी पटेल के रूप में हुई। पुलिस अफसरों के अनुसार बेदी के खिलाफ 06 अपराधिक मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। टीम बदमाश का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। इसके साथ ही फरार बदमाश की भी तलाश कर रही है। मुठभेड़ में रोहनिया थाना प्रभारी विवेक शुक्ल व मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय, चौकी प्रभारी मोहनसराय सुफियान खान, मड़ौली चौकी प्रभारी राहुल सिंह, लहरतारा चौकी प्रभारी पवन यादव, भदवर चौकी प्रभारी आदि शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें