मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

मान मंदिर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मान मंदिर घाट पर गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने बचाया

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मानमंदिर घाट पर शनिवार को गंगा नदी में नहाते समय डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। गहरे पानी में से युवक को सकुशल बाहर लाया गया तो आसपास मौजूद लोगों ने जवानों के बहादुरी की जमकर प्रशंसा की। जान बचने पर युवक ने भी जवानों के प्रति आभार जताया। सोशल मीडिया में भी 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ टीम की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।शिवपुर निवासी आर्यन सिंह प्रात:काल मान मंदिर घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में फिसल कर बहने लगा। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो सौभाग्यवश, उस समय गंगा नदी में नियमित जल पेट्रोलिंग कर रही 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ की टीम की नजर उस पर पड़ गई। बिना किसी विलंब के जवानों ने नदी में छलांग लगा दी। त्वरित प्रतिक्रिया और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए उन्होंने डूबते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 11वीं वाहिनी, एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने भी जवानों का उत्साह वर्धन किया। डीआईजी मनोज शर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम काशी के घाटों पर सतर्कता और संकल्प के साथ तैनात है, जो हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कर्तव्यपालन के अंतर्गत घटनास्थल पर तैनात एनडीआरएफ के साहसी और उच्च प्रशिक्षित बचावकर्मियों ने अपनी ड्यूटी निभाई। बचाव कर्मी गंगा नदी में नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इन्होंने ही बिना किसी विलंब के नदी में छलांग लगाई और डूबते हुए युवक आर्यन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें