मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : राम नवमी पर्व पर नमामि गंगे ने रामघाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। चैत्र नवरात्र के रामनवमी पर बुधवार को नमामि गंगे के

सदस्यों ने रामघाट को अपने श्रमदान से चमका दिया। घाट पर और गंगा के किनारे

स्वच्छता अभियान में भागीदारी कर सदस्यों ने लोगों से गंगा के संरक्षण की

अपील की। साथ ही पौराणिक रामघाट पर सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया।

प्रभु श्री राम के भजनों के बीच रामघाट पर इधर-उधर बिखरी गंदगी को टोकरी

में समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक

राजेश शुक्ला ने कहा कि रामनवमी का पर्व भगवान राम के जन्म दिवस के रूप में

मनाया जाता है। जगत का कल्याण करने के लिए और रावण का वध करने के लिए

भगवान ने राम का अवतार लिया। रामनवमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत को भी

दर्शाता है। भगवान राम की गंगा के प्रदूषण रूपी बुराई को समाप्त करने का

संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। आयोजन में ऋतुराज सिंह, अनंत तिवारी, सुमन

मेहरोत्रा, घनश्याम पांडेय आदि ने भी भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें