मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: नगर निगम की भूमि पर अवैध इमामबाड़ा निर्माण, एडीएम सिटी ने मांगे दस्तावेज़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी: नगर निगम की भूमि पर अवैध इमामबाड़ा निर्माण, एडीएम सिटी ने मांगे दस्तावेज़

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के दुर्गाकुंड क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से इमामबाड़ा बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर निगम की आराजी संख्या 2342 में दर्ज करीब 240 वर्गमीटर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्ज़ा कर निर्माण कार्य किया गया है। यह जानकारी नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय ने दी है।

कार्यालय के अनुसार सूचना मिलने के बाद नगर निगम की टीम सोमवार को मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि निगम की जमीन पर इमामबाड़ा का निर्माण किया गया है। जब निगम अधिकारियों ने कब्जाई गई भूमि की बैरेकेटिंग का प्रयास किया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवा दिया। इसके बाद विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए मामले की सूचना एडीएम (सिटी) को दी गई। एडीएम सिटी ने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दी जाए और कब्जेदारों से भूमि स्वामित्व के प्रमाणस्वरूप अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा।

नगर निगम अधिकारियों ने भी संबंधित पक्ष को दस्तावेज़ों के साथ निगम कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया, लेकिन सोमवार देर शाम तक कोई भी व्यक्ति अभिलेखों के साथ उपस्थित नहीं हुआ। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि नगर निगम के अभिलेखों में स्पष्ट रूप से दर्ज है और यह निगम की स्वामित्व वाली संपत्ति है। अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें