मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में फिर उफान,वरूणा नदी भी उफनाई,तटवर्ती क्षेत्र में पहुंचा बाढ़ का पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी: गंगा के जलस्तर में फिर उफान,वरूणा नदी भी उफनाई,तटवर्ती क्षेत्र में पहुंचा बाढ़ का पानी

वाराणसी। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब वाराणसी में भी साफ दिखाई देने लगा है। गंगा नदी, जो बीते कुछ दिनों से शांत थी, एक बार फिर उफान पर है। इसके साथ ही सहायक नदी वरुणा का जलस्तर भी पलट प्रवाह के चलते तेजी से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। वरुणा नदी का पानी वरूणा कॉरिडोर को डुबोते हुए बस्ती में प्रवेश कर चुका है । स्थिति को देखते हुए तटवर्ती क्षेत्र के निवासियों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है।—तेजी से बढ़ रहा है जलस्तरकेंद्रीय जल आयोग के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 68.94 मीटर दर्ज किया गया, जो प्रति घंटे लगभग 9 सेंटीमीटर की दर से बढ़ रहा है। वहीं, सोमवार रात 12 बजे जलस्तर 68.16 मीटर था,बीते कुछ घंटों में जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। गंगा में चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर निर्धारित है। वर्तमान वृद्धि दर को देखते हुए जलस्तर चेतावनी बिंदु के निकट पहुंचने की आशंका है।—घाटों पर स्थिति गंभीरजलस्तर बढ़ने से वाराणसी के प्रमुख घाटों का आपसी संपर्क टूट गया है। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों तक पानी पहुंचने से शवदाह की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। घाट किनारे स्थित छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं।—प्रशासन ने संभाला मोर्चागंगा और वरुणा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। अधिकारियों को सतर्क रहने और तटीय इलाकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें