मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

सेन्ट्रल बार के चुनाव की तिथि घोषित, उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारी शुरू की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेन्ट्रल बार के चुनाव की तिथि घोषित, उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारी शुरू की

वाराणसी सेन्ट्रल बार के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, महामंत्री, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। कचहरी परिसर के साथ भावी उम्मीदवार सोशल मीडिया में भी सक्रिय है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि भी घोषित हो गई है। सेंट्रल बार के महामंत्री सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय के अनुसार बार के चुनाव में 21 दिसंबर को मतदान और 22 दिसंबर को मतगणना होगी। उसी दिन देर शाम तक परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव एल्डर्स कमेटी के मनोनीत चेयरमैन विजय नरायन सिंह ऊर्फ लल्लू बाबू के नेतृत्व में गठित समिति चुनाव का संचालन करेगी। उल्लेखनीय कि सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में ही चुनाव होता है। चुनाव में आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य भागीदारी करते हैं। इसमें अध्यक्ष पद, महामंत्री पद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद, संयुक्त सचिव प्रशासन , संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन, कोषाध्यक्ष, आय व्यय निरीक्षक पद के साथ प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर के छह पद, 15 वर्ष से कम के छह पद पर चुनाव होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें