मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना

वाराणसी। भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को करछना प्रयागराज सर्किट हाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह वाराणसी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। एयरपोर्ट से वाे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।बताते चलें कि सांसद चंद्रशेखर को कौशाम्बी के लोहंदा गांव में एक पीड़ित परिवार से मिलने जाना था। वाे रविवार काे प्रयागराज सर्किट हाउस पहुंचे, लेकिन प्रयागराज पुलिस ने उन्हें कौशाम्बी जाने से रोक लिया। पुलिस का कहना था कि लोहदा गांव में जाने की अनुमति नहीं है, इस नाते उन्हें रोका गया है। वहीं कानून व्यवस्था का भी हवाला दिया गया। पुलिस की बात सुनते ही सांसद चंद्रशेखर नाराज हाेकर सर्किट हाउस में ही धरने पर बैठ गए। यह देख पुलिस अफसरों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। इस बीच चंद्रशेखर को रोकने की जानकारी मिलते ही करछना तहसील में जुटे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने करछना-कोहड़ार रूट पर भड़ेवरा बाजार में सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की टीम कार्यकर्ताओं का तेवर देख पीछे हट गई।डीसीपी, एसीपी समेत तमाम अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल को देख उग्र कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। परिवहन निगम की बसों में भी तोड़फोड़ की गई। वाहनों को जला दिया गया। इसके बाद अफसरों ने सख्त तेवर अपना कर हालात पर काबू पा लिया।इस संबंध में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि मैं कौशांबी और करछना जाना चाहता था। कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर मुझे रोका गया। हंगामा करने वाले लोग मेरे समर्थक नहीं हैं। मेरे लोग शांतिपूर्वक मेरे साथ सर्किट हाउस में बैठे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें