मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गौ तस्कर को दबोचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार देर रात बड़ागांव पुलिस ने भी रामेश्वर तिराहे के समीप मुठभेड़ में एक इनामी गौ—तस्कर काे दबोच लिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पैर में गोली लगी,उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस अफसरों के अनुसार,बड़ागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर जंसा रामेश्वर मार्ग से जौनपुर की तरफ जाने वाले है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाही करते हुए रामेश्वर तिराहे के समीप घेराबंदी कर ली। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से रामेश्वर की ओर आता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर जंसा की ओर भागा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया तो बदमाश ने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाही में गोली चलाई तो बदमाश के पैर में गोली लगी और वह चीखते हुए बाइक से गिर पड़ा। सावधानी बरते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। बदमाश की शिनाख्त 25 हजार के इनामी गौ तस्कर कैमूर बिहार निवासी गोविन्द सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि गौ तस्कर का पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नेटवर्क है।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के अनुसार,गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क में शामिल कई अपराधियों के नाम सामने आएं हैं जिनके खिलाफ गोमती जोन पुलिस आगे भी कठोर कार्यवाही करेगी। उन्होंने बताया कि गोविन्द सिंह के अपराधिक जीवन की शुरुआत एक “स्पॉटर” के रूप में हुई थी, वह गाड़ियों के आगे-आगे चलकर पुलिस चेकिंग व नाकों की जानकारी अपने साथियों को देता था। धीरे-धीरे इसने स्वतंत्र रूप से अवैध पशु परिवहन की व्यवस्था शुरू कर दी और ट्रांसपोर्टर की भूमिका निभाने लगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपना नेटवर्क फैला लिया। गोविन्द सिंह ने पुलिस टीम को बताया कि वह उत्तर प्रदेश से 500–600 रूपये में खरीदी या चोरी की गई गायें बिहार के मेलों में दस हजार रूपये में बेच देता है। और इन गायों को बंगाल पहुँचाने पर इनकी कीमत और अधिक बढ़ जाती है। बताया कि मेरा भाई राजू सिंह भी गौ तस्कर है जो पहले से जेल में बंद है। हमारे गिरोह का नेटवर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है। गोविन्द सिंह पर 09 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें