मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 · शाम 4:37 · नई दिल्ली संस्करण

काशी को मिलेगा तोहफा! 31 अक्टूबर को स्लीपर वंदे भारत समेत 4 ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्टूबर को वाराणसी में 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्य आकर्षण वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत (16 कोच, 823 सीट, कवच 4.0) है, जो रात 8:50 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 5:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस, बनारस-प्रयागराज मेमू और मुंबई मेट्रो की तर्ज पर वाराणसी सिटी-राजातालाब सिटी मेमू भी शुरू होगी। सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन2 बार पढ़ा गया
काशी को मिलेगा तोहफा! 31 अक्टूबर को स्लीपर वंदे भारत समेत 4 ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे अश्विनी वैष्णव

वाराणसी को दीपावली और छठ के बाद एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में चार नई ट्रेनों का उद्घाटन और हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। बनारस और वाराणसी जंक्शन पर होने वाले इस भव्य समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जागरण और रेल सूत्रों के मुताबिक, इन चार ट्रेनों में देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस सबसे अहम है। इसके साथ वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस और दो मेमू ट्रेनें शामिल हैं। 31 अक्टूबर को उद्घाटन के दिन स्लीपर वंदे भारत को स्पेशल ट्रेन के रूप में सुबह 11 बजे वाराणसी से रवाना किया जाएगा, जिसका प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ में भव्य स्वागत होगा। नियमित बुकिंग 27 अक्टूबर से IRCTC पर शुरू होने की उम्मीद है। 



वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस (27421/27422): यह ट्रेन इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है। यह देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत है। इसकी नई चमचमाती 16 कोच की रैक रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री से बनकर 24 अक्टूबर को ही वाराणसी जंक्शन पहुंच चुकी है। ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 4 सेकंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच होंगे। कुल 823 यात्रियों की क्षमता। फर्स्ट एसी में हॉट वाटर शावर, प्रीमियम बर्थ, साउंडप्रूफ केबिन और टचलेस बायो-वैक्यूम टॉयलेट जैसी सुविधाएं होंगी। अधिकतम 160 किमी/घंटा, संचालन 130 किमी/घंटा पर। इसमें 'कवच 4.0' ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम लगा है।



गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी से रात 8:50 बजे रवाना होगी, प्रयागराज 10:35 PM, कानपुर सेंट्रल 12:40 AM और नई दिल्ली सुबह 5:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में 27422 नई दिल्ली से रात 9:40 बजे चलकर प्रयागराज 4:45 AM होते हुए वाराणसी सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) चलेगी। यह समय नौकरीपेशा, छात्रों और कारोबारियों के लिए बेहद सुविधाजनक है। वाराणसी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस यह ट्रेन वाराणसी कैंट (जंक्शन) से अहमदाबाद के साबरमती तक जाएगी। इससे गुजरात जाने वाले पूर्वांचल के हजारों यात्रियों और व्यापारियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।



बनारस सिटी-प्रयागराज रामबाग मेमू और 4. बनारस सिटी-राजातालाब मेमू ये दोनों ट्रेनें लोकल यात्रियों के लिए गेमचेंजर साबित होंगी। बनारस से प्रयागराज के लिए नियमित मेमू चलेगी। वहीं, वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू मुंबई मेट्रो की तर्ज पर चलेगी। यह वाराणसी सिटी से चलकर वाराणसी जंक्शन, बनारस स्टेशन, भुल्लनपुर, हरदत्तपुर होते हुए राजातालाब तक दिन में कई फेरे लगाएगी। इससे शहर के अंदर जाम से राहत मिलेगी और सड़क परिवहन के मुकाबले सस्ता विकल्प मिलेगा। 


यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर