मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

वैक्सीनेशन से संक्रमण में 93 और मृत्यु दर में आई 98 फीसद की गिरावट : डॉ. पॉल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कल 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29689 नए मामले और दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक कुल 31440951 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं।

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना और टीकाकरण की स्थिति को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वी. के. पॉल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कुछ क्षेत्र चिंता का विषय बने हुए हैं। वैक्सीनेशन संक्रमण कम जरूर करेगा लेकिन संक्रमण ना हो इसकी गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी वैक्सीन नहीं है जो दावा कर सके कि 100 फीसद संक्रमण नहीं होगा। इससे बीमारी की गंभीरता और मौत को रोका जा सकता है।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि शुरू के कुछ हफ्तों में कोरोना के मामलों में एक तेज कमी दर्ज की जा रही थी लेकिन पिछले दो-तीन हफ्तों से कोरोना वायरस के मामलों में हो रही गिरावट की दर कम हुई है जो चिंता का विषय है। हम इसे लेकर राज्यों के साथ बात कर रहे हैं। देश में अभी 22 जिले ऐसे हैं जहां पिछले 4 हफ्ते में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इसमें केरल के 7 जिले, मणिपुर के 5 जिले, मेघालय के 3 जिले, अरुणाचल प्रदेश के 3 जिले, महाराष्ट्र के 2 जिले, असम का 1 जिला, त्रिपुरा का 1 जिला शामिल है।

डॉ वीके पॉल ने कहा, एएफएमसी में 15 लाख डॉक्टरों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं पर अध्ययन किया गया था, जिन्हें कोविशील्ड दी गई थी। इस अध्ययन में पता चला कि दूसरी लहर के दौरान संक्रमण में 93 फीसद की कमी आई थी और मृत्यु दर में 98 फीसद की कमी दर्ज की गई थी।

लव अग्रवाल ने कहा, वैश्विक नजरिए से देखें तो महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। दुनिया भर में मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। हमें सख्ती के साथ वायरस के प्रसार को रोकने पर काम करना होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अभी 54 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्यादा है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कल 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 30 हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस दौरान 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में अब तक कुल 3,14,40,951 पॉजिटिव मामले दर्ज हो चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें