मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश : रामपुर और बुलंदशहर में बदमाशों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश : रामपुर और बुलंदशहर में बदमाशों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के केमरी थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान पीलाखार नदी डैम के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। घिरने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी की पहचान भूरा निवासी भैसोड़ी थाना मिलक के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी मुकीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार घायल आरोपी भूरा पर गौकशी, गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना केमरी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी बिलासपुर भेजा गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और बरामद सामान को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने आईएएनएस से बताया कि पुलिस को मोटरसाइकिल आते दिखी तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की ओर से भी फायर किया गया। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के साथ से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

वहीं, बुलंदशहर जिले में मनीष सैनी की हत्या के आरोपी शिवम सैनी को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

शराब पार्टी के बाद मामूली विवाद में शिवम पर मनीष की हत्या का आरोप है। जहांगीराबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शिवम के पैर में लगी गोली। शिवम के कब्जे से अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से मिली जानकारी के बाद जहांगीराबाद पुलिस की ओर से आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल को आरोपी ने जंगल में छिपाने की बात बताई। पुलिस टीम आरोपी को लेकर जंगल में पिस्टल बरामद करने गई।

सीओ ने बताया कि बरामदगी के दौरान आरोपी की ओर से पहले से लोड पिस्टल से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग की गई।

आरोपी शिवम सैनी के पैर में गोली लगी है। घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक खोख कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की ओर से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें