मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा : पीयूष गोयल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,

20 फरवरी । केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड

ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री

पीयूष गोयल ने कहा कि आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की दिशा और दशा बदली है।

केन्द्रीय

मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत दुनिया के सामने

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व

में उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार मिलकर गरीब

कल्याण को नयी गति दे रहे हैं। अब उत्तरप्रदेश रूकने वाला नहीं। अब उत्तर

प्रदेश थमने वाला नहीं है।

पीयूष गोयल ने कहा कि विश्वभर

में भारत और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध हो रही है। पूरा विश्व भारत की ओर

देख रहा है कि भारत विश्व की अर्थवयवस्था को बढ़ाने में एक प्रमुख भूमिका

निभायेगा। उसी प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में उत्तर

प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने

कहा कि सामाजिक न्याय तब तक अधूरा है, जब तक समाज के हर व्यक्ति तक न्याय न

पहुंचे। आठ वर्षों में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश का कायाकल्प किया है।

सोमवार को 10 लाख 24 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरूआत एक साथ किया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी निवेशक तभी निवेश करता है जब उसे नेतृत्व, व्यवस्था

व भविष्य पर विश्वास होता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री जसवंत

सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र प्रमुख रूप से

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें