मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश : फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह ने दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के नौ युवक कानपुर के मोतीझील में आयोजित पाल समाज के विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से प्रयागराज लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे, बड़ौरी टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के निवासी हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें