मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव को जवाब, 'सपा का सनातन से कोई लेना-देना नहीं'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव को जवाब, 'सपा का सनातन से कोई लेना-देना नहीं'

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विषय पर अखिलेश यादव के आरोपों को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है।

अखिलेश यादव ने अपने एक बयान में कहा कि भाजपा सनातन धर्म का अपमान कर रही है। इस पर जवाब देते हुए शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "समाजवादी पार्टी को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। पहले उसे जवाब देना होगा कि जब अयोध्या धाम में कार सेवक इकट्ठा हुए थे, तो उन्होंने निहत्थे कार सेवकों पर गोली क्यों चलाई और सरयू नदी के पानी को खून से क्यों रंगा।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "अखिलेश यादव सिर्फ ढोंग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का सनातन संस्कृति से कोई लेना-देना नहीं है। इतिहास समाजवादी पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।"

समाजवादी पार्टी को जाति आधारित दल बताते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि ऐसे दल जाति-धर्म, संप्रदाय के आधार पर समाज में विभेद डालते हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा, "अगर समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर वोट न मांगे तो यह दो टके की पार्टी रह जाएगी।

मुस्लिम समाज भी तय कर ले कि वह अपना नुमाइंदा आगे बढ़ाएगा तो समाजवादी पार्टी प्रधानी का चुनाव भी नहीं जीत सकती है।"

इसी बीच, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृतियों को नमन करता हूं।

उन्होंने भारत माता को ब्रिटिश शासन से आजाद कराने के लिए जो संघर्ष किया, वह देश और दुनिया भर के युवाओं को प्रेरित करता रहेगा।"

उन्होंने कहा कि जहां-जहां आजादी के संघर्ष होते हैं, वहां नेताजी की स्मृतियां उन देशों को प्रेरणा देने का काम करती हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से नेताजी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।

प्रदेशवासियों से अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मां भारती के तिरंगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ पहुंचाने का बीड़ा उठाया है, सभी लोग प्रधानमंत्री मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए तैयार रहें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें