मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश नफीस मुठभेड़ में ढेर, अन्य की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश: शामली में एक लाख का इनामी बदमाश नफीस मुठभेड़ में ढेर, अन्य की तलाश जारी

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और कुख्यात बदमाश नफीस उर्फ मुदा के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नफीस को ढेर कर दिया गया है।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शनिवार सुबह थाना कांधला क्षेत्र के गांव भभीसा के जंगलों में देर रात हुई। बदमाश नफीस काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसके ऊपर 3 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।

मृत बदमाश नफीस उर्फ मुदा की पहचान कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल के रूप में हुई है और बदमाश नफीस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार नफीस हत्या, लूट, डकैती, नकली करेंसी के धंधे और रंगदारी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल था। इसका कई बार नाम नकली करेंसी के लेन-देन में भी आया है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी।

एसपी शामली ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नफीस अपने साथियों के साथ भभीसा के जंगलों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, जिसके बाद जंगल में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। नफीस के साथ मौजूद अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

पुलिस ने इन फरार बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित कर दी हैं और सघन अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी शामली ने कहा कि नफीस लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसके मारे जाने से न केवल अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने में भी मदद मिलेगी। पुलिस अब फरार साथियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। आस-पास के जिलों में भी फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। जिले को भय मुक्त बनाना पुलिस का काम है।

--आईएएनएस

एसएके/डीएससी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें