मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  किए बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन

देवघर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सोमवार को झारखंड में तीन रैलियों को संबोधित किया। उनकी आखिरी रैली देवघर में भाजपा प्रत्याशी और विधायक नारायण दास के लिए हुई। रैली के उपरांत मुख्यमंत्री द्वादश ज्योतिर्लिंग में शामिल बाबा वैद्यनाथ के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने यहां जलाभिषेक किया, फिर आरती कर बाबा से सुखद और समृद्ध भारत की कामना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वैद्यनाथ धाम पहुंचने पर पंडा समाज ने जोरदार स्वागत किया। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को माल्यार्पण और अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लोगों से परिचय प्राप्त कर कुशलक्षेम जाना। यहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि देवघर के साथ ही झारखंड में बाबा के भक्त ही जीतेंगे और यहां भाजपा सरकार बनाएगी। यहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का अभिनन्दन किया।इस दौरान राज्यसभा सांसद व झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें