मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में ड्रेनों की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए ड्रेनों की सफाई का काम मिशन मोड में चल रहा है। शुक्रवार को बडुसराय पुल और पंखा रोड ड्रेन में नई पानी और जमीन दोनों पर चलने वाली खुदाई मशीन (लॉन्ग और शॉर्ट बूम) का इस्तेमाल शुरू किया गया।

आधुनिक तकनीक से लैस ये मशीनें ड्रेनों और जलाशयों में जमा सिल्ट, कचरा और जलकुंभी को तेजी से हटाने में सक्षम हैं, जिससे सफाई का काम पहले से अधिक तेज और प्रभावी तरीके से हो सकेगा। इससे पानी का बहाव बेहतर बनेगा, ड्रेनों की सफाई तेज होगी और जलभराव की समस्या को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। आसपास के इलाकों को भी राहत मिलेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में पंखा रोड ड्रेन पर डिसिल्टिंग के लिए मशीन का जलावतरण किया गया। इन आधुनिक मशीनों से पंखा रोड के नालों की सफाई का काम शीघ्र व बेहतर तरीके से हो सकेगा। साथ ही इस प्रणाली से दिल्ली के जल निकासी तंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छ और जलभराव-मुक्त दिल्ली के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया एक प्रमुख वादा पंखा रोड का सौंदर्यीकरण, उसे स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाना तथा पंखा रोड ड्रेन की वर्षों से लंबित सफाई कराना था।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में स्थानीय निवासियों को जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद से ही इस वादे को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। ड्रेन की नई दीवारों का निर्माण कराया गया है और पहले 100 दिनों के भीतर ड्रेन की प्रारंभिक सफाई तथा एक हिस्से का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया गया।

आशीष सूद ने कहा कि अब ड्रेन के अंदर व्यापक ड्रेजिंग और सफाई का कार्य एमवीपीएस मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे नाले की गहराई बढ़ाई जा रही है और उसके अंदरूनी हिस्से का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।

इसके साथ ही सर्विस लेन पर साफ-सफाई कर उसे सुंदर हैंगिंग गार्डन और आधुनिक रोशनी से सजाने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी दिल्ली की जनता से किया गया यह महत्वपूर्ण चुनावी वादा बहुत जल्द पूरा होने जा रहा है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें