मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की पीएम मोदी से बात, कोरोना समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दोनों नेताओं ने इस दौरान कोरोना संकट समेत भारत-अमेरिका साझेदारी जैसे मुद्दे पर चर्चा किए।

कोरोना संकट के बीच अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गुरुवार देर शाम फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं ने इस दौरान कोरोना संकट समेत भारत-अमेरिका साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा किए।न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार ये फोन कॉल कमला हैरिस की तरफ से ही प्रधानमंत्री मोदी को किया गया था। दोनों नेताओं के बीच कोराना वैक्सीन की किल्लत को लेकर भी चर्चा हुई।

वहीं अब इसकी पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के माध्यम से कर दी है। उन्होंने लिखा कि कुछ देर पहले कमला हैरिस से बात हुई है। मैंने दुनियाभर में वैक्सीन देने के लिए और भारत को वैक्सीन की सप्लाई का आश्वासन देने के लिए अमेरिकी रणनीति की सराहना की है और हैरिस को धन्यवाद दिया है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि अमेरिकी सरकार, कारोबारियों और प्रवासी भारतीयों से मिले समर्थन के लिए भी मैंने उनका धन्यवाद किया। पीएम ने लिखा कि उन्होंने वैक्सीन को लेकर भारत-अमेरिका के बीच चल रहे सहयोग को लेकर भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने हैरिस को भारत आने का भी न्योता दिया : पीएमओ

पीएमओ के अनुसार पीएम मोदी ने कमला हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया है और कहा है कि हालात सुधरने के बाद भारत आइए। पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत और अमेरिका के बीच वैक्सीन उत्पादन समेत स्वास्थ्य आपूर्ति की चेन को और मजबूत करने के प्रयासों को पर चर्चा की। इस दौरान महामारी के दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव पर बात करते हुए भारत-अमेरिका साझेदारी की क्षमता और क्वाड वैक्सीन की पहल पर भी चर्चा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें