मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिकी रक्षा विभाग की इमारत पेंटागन में लाकडाउन, बाहर चली गोलियां; कई घायल होने की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर हुई जो पेंटागन आने का बड़ा प्रवेश द्वार है। यहां से हजारों लोग आते जाते हैं। यह पेंटागन भवन से कुछ ही कदम की दूरी पर है जो कि अर्लिंग्टन काउंटी वर्जीनिया में है।

वाशिंगटन : अमेरिकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन की इमारत के प्रवेश द्वार के पास मंगलवार सुबह गोलाबारी की घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इमारत को लाकडाउन कर दिया गया। अर्लिंग्टन काउंटी फायर डिपार्टमेंट के अनुसार इस घटना के बाद कई इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें गोली लगी है या किन्हीं अन्य कारणों से चोट लगी है।

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि यह घटना पेंटागन ट्रांजिट सेंटर के मेट्रो बस प्लेटफार्म पर हुई। यह जगह पेंटागन की इमारत से कुछ ही कदमों की दूरी पर है। यह जगह वर्जीनिया की अर्लिंग्टन काउंटी में है। यह क्षेत्र वाशिंगटन, डीसी में पोटोमैक नदी के पार पड़ता है। घटना के समय इमारत के पास एक एसोसिएटेड प्रेस के रिपोर्टर ने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी। कुछ अंतराल के बाद फिर एक गोली की आवाज सुनाई दी। एक अन्य पत्रकार ने पुलिस को 'शूटर' चिल्लाते हुए सुना। पेंटागन की एक घोषणा में कहा गया कि पुलिस की गतिविधियों के कारण इमारत को लाकडाउन कर दिया गया। पुलिस की जांच के कारण मेट्रो ट्रेनों को पेंटागन को बाइपास करने का आदेश दे दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें