मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी के शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड ने प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी के शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड ने प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के 10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)‘कायाकल्प’ योजना में सम्मानित किए गए हैं। इनमें शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड ने पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। स्वच्छता, गुणवत्ता एवं रोगी-हितकारी सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर यह सम्मान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने यह जानकारी दी।

गुरूवार को डॉ. चौधरी ने बताया कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौकाघाट, सारनाथ, शिवपुर तथा एसबीएम भेलूपुर को भी उत्कृष्ट स्वच्छता मानकों एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र से सीएचसी चोलापुर, हाथी बाजार, आराजी लाइन, पुवारीकला एवं मिसिरपुर को भी पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में कायाकल्प स्कीम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में (इन्टर्नल, पियर एवं एक्सटर्नल असेसमेंट) किया गया है। अन्तिम चरण एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर वर्ष 2024-25 में कुल 10 चिकित्सा इकाईयाँ इंसेन्टिव प्राप्त की हैं। इस “कायाकल्प योजना” का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना है। वाराणसी के स्वास्थ्य केंद्रों ने टीम भावना, स्वच्छता और जनसेवा के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें