मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग के अध्यक्ष

प्रवीर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर

दायित्व संभालने में असमर्थता जातई है। कुछ दिनों से प्रवीर कुमार दिल्ली में

रहकर

पत्नी का इलाज करा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी को लिखे पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य

कारणों का हवाला देते हुए पदमुक्त करने का अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रवीर

कुमार 1982 बैच के अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी हैं। ईमानदार और सौम्य अफसरों में

उनकी गिनती होती रही है। रिटायर होने के बाद योगी सरकार ने उन्हें वर्ष 2019 में

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया था। उनका कार्यकाल अभी दिसम्बर 2024

तक बाकी था। पत्नी के इलाज को लेकर प्रवीर कुमार ने बुधवार को

इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर आयोग के वरिष्ठ सदस्य ओएन सिंह

कार्यभार संभाल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें