मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

गर्भवती को सीएचसी से भेजा निजी अस्पताल, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन57 बार पढ़ा गया
गर्भवती को सीएचसी से भेजा निजी अस्पताल, इलाज के दौरान मौत से मचा हड़कंप

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में

प्रसव के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंची गर्भवती महिला की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने और ओवरडोज दवा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

ग्राम सपसा निवासी उदयवीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई धर्मवीर सिंह की पत्नी ऋचा सिंह गर्भवती थीं।

छह सितंबर को परिजन उन्हें प्रसव के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात चिकित्सक कल्पना साहू ने उन्हें अपने निजी अस्पताल विकल्प आरोग्य केंद्र, जरवल रोड ले जाने की सलाह दी। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10 बजे ऋचा की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल को सील कर दिया। सीएमओ संजय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर अस्पताल सील किया गया है और संचालक को तीन दिन में जवाब देने का समय दिया गया है। मेडिकल रिकॉर्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें