मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 09 फरवरी । घरेलू शेयर बाजार आज उतार-चढ़ाव के बीच मामूली

बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत

हुई थी। सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में खुला था, जबकि

निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुले में सफल रहा था। पहले एक

घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.14 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत

की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का

कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईटीसी,

आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक के शेयर

1.64 प्रतिशत से लेकर 0.96 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोल इंडिया, बीपीसीएल और

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.80 प्रतिशत से लेकर 2.32 प्रतिशत की गिरावट

के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में

स्टॉक मार्केट में 2,062 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से

360 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,702 शेयर

नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल

30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 18.14 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 71,410.29 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होते ही ये सूचकांक 200 अंक से ज्यादा टूट कर 71,200.31

अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने बाजार में लिवाली का

जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने निचले स्तर से करीब 440 अंक की

छलांग लगा कर 71,640.98 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की। हालांकि इसके

बाद बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बना, जिसकी वजह से इस सूचकांक

में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 100.10 अंक की तेजी के साथ

71,528.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के

विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 9.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,727 अंक

के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने

के कारण ये सूचकांक लाल निशान में 21,648.15 अंक के स्तर तक लुढ़क गया।

हालांकि इसके बाद खरीदारी का जोर बनने पर इसने 21,780.50 अंक तक पहुंचने

में भी सफलता हासिल की। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बनता

नजर आया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में

लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

सुबह 10:15 बजे निफ्टी 26.80 अंक की बढ़त के साथ 21,744.75 अंक के स्तर पर

कारोबार कर रहा था।

मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज

प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत

की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 349.69 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की

तेजी के साथ 71,778.12 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन

में 52.20 अंक यानी 0.24 प्रतिशत मजबूत होकर 21,770.15 अंक के स्तर पर

पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को

सेंसेक्स 723.57 अंक यानी 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,428.43 अंक के

स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 212.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की

कमजोरी के साथ 21,717.95 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें