मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने पर हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने पर हंगामा

बिदुपुर। बिदुपुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजब्बत्ता में बुधवार को मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने से हंगामा हो गया। एनजीओ शक्ति एकता फाउंडेशन द्वारा भेजे गए भोजन में कीड़े देख आक्रोशित छात्रों ने जमकर शोर-शराबा किया।

शिक्षकों ने बच्चों को शांत कराया और एनजीओ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एनजीओ प्रतिनिधियों ने बच्चों को वैकल्पिक भोजन के रूप में बिस्कुट बांटे। गौरतलब है कि गर्मी के कारण स्कूल सुबह 06:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चल रहे हैं, जिसमें लंच ब्रेक सुबह 09:00 से 09:40 बजे तक होता है।

इस घटना ने एनजीओ और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष भारद्वाज ने बताया कि मामले की गहन जांच करवाई जा रही है। अभिभावकों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें