मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र विधानसभा में भारत रत्न पर हंगामा, विजयवर्गीय बोले- कांग्रेस ने टंट्या मामा को लुटेरा कहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

भोपाल,

12 फरवरी । मध्यप्रदेश विधानसभा में सोमवार को उप मुख्यमंत्री और

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने डॉ. मोहन सरकार का लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश

किया। साल 2024-25 आय-व्यय का लेखानुदान एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये का

रहा। इसमें जनता पर कोई भार तो नहीं डाला गया। इसके बाद सदन में महापुरुषों

के नाम पर हंगामा हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैलाश विजयवर्गीय ने

कांग्रेस पर महापुरुषों के अपमान का आरोप लगाया। इसपर जमकर हंगामा हुआ और

विपक्ष ने वॉकआउट कर लिया।

विधानसभा के बजट सत्र के

चौथे दिन सोमवार को 2024-25 के आय व्यय का लेखानुदान पेश होने के बाद

राज्यपाल के अभिभाषण पर रखे गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। इस

चर्चा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सदन में तीन

बड़ी उपलब्धि बताता हूं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना हमारा

सौभाग्य है। उज्जैन से भी भगवान राम का खास रिश्ता है। मोदी सरकार ने पांच

भारत रत्न दिए। उसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस ने तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नरसिंह राव को कभी सम्मान नहीं

दिया। भारत रत्न भारत वर्ष का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी राव

जैसे योग्य व्यक्तियों को ढूंढ ढूंढ़ कर सम्मानित कर रहे हैं। इस पर नेता

प्रतिपक्ष ने टिप्पणी की। जिस पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताते हुए हंगामा।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नेता प्रतिपक्ष के बयान को विलोपित

कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर महापुरुषों के अपमान

का आरोप लगाया। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि

कांग्रेस ने टंट्या मामा समेत अन्य महापुरुषों को लुटेरा कहा था। इस पर

ओमकार सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि भाजपा देश को गुमराह कर रही है। भाजपा

के इतिहास पर कांग्रेस चलेगी क्या? कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने कहा

कि किस इतिहास में लिखा है कि कांग्रेस ने टंट्या मामा को लुटेरा कहा है।

इसी बात पर विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रमाण मांगा। अध्यक्ष ने

दोनों पक्षों को बैठने को कहा और कहा कि मैं तथ्यों को दिखवाऊंगा। इस पर

भाजपा विधायकों ने एनसीईआरटी की बुक का संदर्भ दिया। विपक्ष ने विजयवर्गीय

के शब्द को विलोपित करने की मांग कर सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद

राज्यपाल का अभिभाषण स्वीकार कर सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित

कर दी गई।

उप नेता प्रतिपक्ष का आविष्कार कहां से हुआ

मुख्यमंत्री

ने कहा कि यह उप नेता प्रतिपक्ष पद कहां से आता है, यह मुझे समझ नहीं आया।

सदन में उप नेता प्रतिपक्ष का नया अविष्कार कहां से हुआ। इस पर उप नेता

प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि विधानसभा में पारित हुआ है। आपको जरूरत हो

तो उपलब्ध करा दें।

प्रदेश के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री

मुख्यमंत्री

ने कहा कि मध्य प्रदेश के पांच व्यक्तियों को पद्मश्री दिया गया है। ऐसा

कोई सोच भी सकता था क्या। डॉ. राजपुरोहित का बहुत महत्वपूर्ण योगदान था।

अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए माच कला के बारे किताबें लिखी। हर भाषा

का पर्याय हो सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का कोई पर्याय नहीं है।

अटक से कटक तक सभी दिशाओं में हमारे नेता नरेन्द्र मोदी का गुणगान हो रहा

है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 माह की सरकार में आपने कुछ

किया नहीं। अब मेरी दो महीने में परीक्षा ले रहे हो तो पूरा उत्तर भी सुनो।

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र के 40 से अधिक बिंदु पूरे कर दिए हैं। कई तो

वो काम भी कर दिए जो संकल्प पत्र में नही थे। हमारा संकल्प पत्र कागज का

टुकड़ा नहीं, धर्म ग्रंथ गीता, भागवत की तरह है, जो पांच साल में पूरा किया

जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, खनिज निविदा में मध्य प्रदेश अग्रणी है।

मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी। एनडीए 400 पार होगा।

मुख्यमंत्री

ने धार्मिक स्थलों पर हेलीकॉप्टर और हवाई यात्रा की सुविधा देने की बात

कही। उन्होंने कहा कि इंदौर से महाकालेश्वर इंदौर से ओंकारेश्वर, ग्वालियर

से ओरछा ग्वालियर से दतिया ऐसे कई सारे स्थलों पर हवाई सुविधा शुरू की

जाएगी। कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव से पहले टेंडर हो जाए। मध्य प्रदेश सरकार

अयोध्या जाएगी। सरकार मंत्रियों के साथ विधायकों को भी अयोध्या लेकर

जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश के विकास की नई

इबादत लिखेंगे। इस वर्ष गुड़ी पड़वा पूरे प्रदेश में मनाएंगे। प्रदेश सरकार

गरीबों का युवाओं का कल्याण किसानों की भलाई और महिलाओं को सशक्त बनाने के

लिए कार्य करेगी। जननी एक्सप्रेस योजना में वाहन बढ़ाए जाएंगे। अग्नि वीर

योजना में 360 घंटे प्रशिक्षण योजना संचालित करेंगे। वीर भारत संग्रहालय के

माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर से जनता को अवगत करवाएंगे। वर्ष 2028 के

सिंहस्थ में दुनिया भर के तीर्थयात्री आएंगे। इस आयोजन को अधिक से अधिक सफल

बने इस दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना, तीन तलाक खत्म होना और श्रीराम मंदिर

का फैसला असंभव था। लेकिन असंभव को संभव को बनाने का काम मोदी जी ने किया

है। जब नीयत, नीति साफ हो, मन साफ हो और काम करने का यश अच्छा हो तो ऐसा

निर्णय आता है। जो भगवान श्रीराम के मामले में हुआ। पूरे देश में कहीं कोई

दंगा नहीं हुआ, सारे धर्म के लोग मिलकर भगवान श्रीराम की जय जयकार में

शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें