मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी पर सदन में हंगामा, विधान परिषद की कार्यवाही दो बार स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी पर सदन में हंगामा, विधान परिषद की कार्यवाही दो बार स्थगित

लखनऊ। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दानपात्र से चोरी का मामला "वित्तीय अनियमितताओं और व्याप्त भ्रष्टाचार" उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र में साेमवार काे प्रश्न प्रहर के बाद प्रमुख विपक्ष समाजवादी पार्टी (सपा) ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से उठाया। मामले को लेकर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की। इस पर विपक्ष सपा सदस्यों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को लेकर लगातार व्यवधान के कारण सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

दरअसल विधान परिषद की कार्यवाही के दाैरान नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु सामग्री का हरण करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर, नाकाफी रही है। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध कामचलाऊ कार्यवाही की गई है।

नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव का कहना था कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्म भूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं, जबकि तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त और निष्पक्ष जांच न होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं। निर्मोही अखाड़े द्वारा मंदिर निर्माण के लिए कई सौ करोड़ रुपये दान चंदा में प्राप्त हुए, उसको लोगों ने हड़प लिया है।

---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें