मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर : मीटिंग हॉल में अध्यक्ष द्वारा ताला लगाने के बाद स्टेट बार काउंसिल की बैठक में हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर

, हाई कोर्ट परिसर में मौजूद स्टेट बार काउंसिल कार्यालय

में आज गहमा गहमी का माहौल रहा। वहां पहुंचे अधिवक्ताओं ने जब बार काउंसिल

की मीटिंग कक्ष में ताला देखा तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया

जाता है कि यह ताला वर्तमान अध्यक्ष प्रेम सिंह भदोरिया ने लगाया था। ताला

लगा देख अधिवक्ताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। स्टेट बार काउंसिल के

चुनाव अभी हाल ही में संपन्न हुए हैं जिसके परिणाम भी आ चुके हैं।

जनरल

बॉडी की एक बैठक आज होना थी जिसमें नए अध्यक्ष की घोषणा की जाना थी। बार

काउंसिल के अन्य पदाधिकारीयों ने आरोप लगाया है कि ग्वालियर के अधिवक्ता

प्रेम सिंह भदोरिया अध्यक्ष पद नहीं छोड़ना चाहते एवं नई कार्यकारिणी का

गठन होने नहीं दे रहे इसको लेकर सदस्यों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो

गई। वहीं स्टेट बार काउंसिल के वर्तमान वाइस चेयरमैन आरके सिंह सैनी ने

बताया की वर्तमान अध्यक्ष प्रेम सिंह भदोरिया ने बैठक में घोषणा हो उसके

पूर्व ही कक्षा में ताला लगा दिया। अधिवक्ताओं ने जब भारी हंगामा किया तब

उन्होंने वह ताला खोला। वह नहीं चाहते कि नया अध्यक्ष बनाया जाए लेकिन नए

अध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें