मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण मामले को लेकर मंगलवार को विपक्षी दलों ने संसद के बाहर और अंदर हंगामा किया। विपक्ष दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई । दोपहर 2 बजे से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होगी।राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही उप सभापति हरिवंश ने आवश्यक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने के लिए निर्धारित सांसदों को कहा। उसके बाद उन्होंने सभा को बताया कि आज उन्हें नियम 267 के तहत 24 नोटिस प्राप्त हुए है जिसमें बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण, कैथोलिक नन की गिरफ्तारी, बांग्ला भाषी लोगों के साथ दूसरे राज्यों में भेदभाव पर चर्चा की मांग की गई है, जिसे अस्वीकृत कर दिया गया है। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण उपसभापति ने शून्यकाल और प्रश्नकाल तक के लिए सदन की कार्यवाही दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।राज्यसभा में आज ऑपरेशन सिंदूर पर बहस शुरू होगीलोकसभा में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है। सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और एस जयशंकर ने विपक्ष को करारा जवाब दिया।मंगलवार को राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एस जयशंकर राज्यसभा में अपना वक्तव्य रख सकते हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए आवंटित कुल 16 घंटों में से कांग्रेस को लगभग दो घंटे आवंटित किए गए हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे उनकी तरफ से बहस की शुरुआत करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें