मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

सिवनीः मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने किया 16 लोगों पर मामला दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिवनीः मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने किया 16 लोगों पर मामला दर्ज

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरई वन डिपो के पास स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर में शुक्रवार को वन विभाग की टीम द्वारा तोड़फोड़ किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बरघाट थाने में पुलिस अधीक्षक सिवनी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए विहिप के अखिलेश सिंह चौहान ,बरघाट विधानसभा के विधायक कमल मर्सकोले सहित विहिप, बजरंग दल के लोगो ने संबंधित वन अधिकारियों,कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज की है।अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बरघाट ललित गठरे ने शुक्रवार की देर रात्रि जानकारी दी कि इस प्रकरण में उप संभागीय प्रबंधक अनिल कुमार क्षत्रिय, कार्यवाहक परियोजना क्षेत्रपाल रवि गेडाम तथा दिनेश झारिया,रंेजर पिचले, रेंजर शैलेन्द्र परते, डिप्टी रेंजर मसराम ,नाकेदार मानेश्वर, नाकेदार भारती मेडम , चौकीदार जानकी बिसेन, वाहिद खान, गोविद सोलकी , राजेन्द्र चौहान, शिवप्रसाद बिसेन, हसीब खान, जावेद खान, नाकेदार बरकडे पर बीएनएस की धारा 298,302, 3,5, के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें