मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) बिहार के सीतामढ़ी में शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़,एक की मौत तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

(अपडेट) बिहार के सीतामढ़ी में शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़,एक की मौत तीन गिरफ्तार

सीतामढ़ी,20 मार्च । पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है । आए दिन पुलिस टीम से भिड़ंत हो जा रही है। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी से जहां सोमवार की सुबह बोखरा ओपी क्षेत्र के बुधनगरा गांव से पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब माफिया जो पूर्व के केस में भी वांछित रहा है वह अपने साथियों के साथ उपस्थित है।

सूचना के बाद पुलिस की टीम ने उक्त स्थल के लिए कुच कर गई । पुलिस टीम चारों तरफ से घेर कर शराब माफिया को पकड़ने की पूरी तैयारी कर ली थी। इसी बीच शराब कारोबारी और उनके साथियों ने पुलिस की टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी ।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की टीम ने एक शराब माफिया प्रिंस को मार गिराया है । जिसके बाद उनके साथ तीन अन्य शराब कारोबारी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटनास्थल से पुलिस को कई हथियार भी मिले हैं । पूरे इलाके में छानबीन चल रही है। सीतामढ़ी के पुलिस कप्तान हरि किशोर राय से पूछे जाने पर कहा कि शराब माफिया और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुई है। एक शराब माफिया मारा गया है।तीन गिरफ्तार है ।इलाके में छानबीन चल रही है। आर्म्स भी बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें