मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी ने नगाड़ा बजाकर किया अन्तर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारम्भ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी ने नगाड़ा बजाकर किया अन्तर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को संगीत नाटक अकादमी में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारम्भ नगाड़ा बजाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनजाति समाज भारत का मूल सम्प्रदाय के साथ माटी से जुड़ा समाज है। मातृभूमि के प्रति 'माता भूमि पुत्रोऽहं पृथिव्या:' के भाव को अंगीकार करने वाला समाज है। इसी भाव के साथ ही जब यह देश गुलाम था, उस कालखण्ड में भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति गौरव के लिए अपना बलिदान देकर देश की स्वतंत्रता में योगदान दिया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती माता के प्रति कृतज्ञता का भाव रखने वाला जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए डबल इंजन सरकार काम कर रही है। पहले जनजातीय समाज को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। सभी जनजातियों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। वीर एकलव्य नाम से चलने वाले विद्यालयों की श्रंखला खड़ी की जा रही है। उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाया जा रहा है।अपनी परम्परा व माटी के प्रति अनुराग रखने वाले यही लोगों ने भारतीय संस्कृति की रक्षा की। उनकी विरासत व संस्कृति सुरक्षित रहे, इसके लिए कई स्थानों पर म्यूजियम बनाये जा रहे हैं। अपनी विरासत से मोहभंग नहीं होने देना है। बलरामपुर व सोनभद्र में एक भव्य म्यूजिकयम बना है।समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा ​कि हमारी जो धरोहर है, उसे हमें संजोकर चलना है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि वनों में रहने वाला जो वनवासी समाज है, उसे वनाधिकार मिले।इस अवसर पर समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत, भाजपा अनुसूचित मोर्चा संजय गौड़, प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा. हरिओम, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें