मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सुखदरिया दरी में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुखदरिया दरी में डूबे युवक का शव बरामद, एसडीआरएफ ने निकाला

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के सुखदरिया दरी जलप्रपात में बुधवार को डूबे वाराणसी के युवक का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। सब इंस्पेक्टर रजत कुमार गोंड के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ टीम ने गुरूवार दिन में करीब 11 बजे गहरे पानी से शव को बाहर निकाला।इसके बाद अहरौरा पुलिस के एसआई रामदरश यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सन्नी (25) पुत्र सलीम निवासी चौरहट पड़ाव, वाराणसी के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था।सन्नी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने सुखदरिया दरी आया था। पहले सभी लिखनिया दरी जाने वाले थे, लेकिन वहां बंद होने के कारण सुखदरिया दरी पहुंच गए। नहाने और घूमने के दौरान सन्नी कुंडनुमा गहरे पानी के पास गया और फिसलकर डूब गया।साथियों के अनुसार काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। देर शाम तक पुलिस व स्थानीय गोताखोरों ने खोजबीन की, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अगले दिन एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें