मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

बडे़ भाई ने शराब पीने से मना किया ताे छोटे भाई ने कर ली खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बडे़ भाई ने शराब पीने से मना किया ताे छोटे भाई ने कर ली खुदकुशी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र में शराब पीकर घर आने पर बड़े भाई की डांट से आहत होकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बीती रात उसका शव घर के पास अमरूद के पेड़ से चादर के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।चरगांव निवासी पीड़ित पिता कल्लू ने बताया कि परिवार में पत्नी शकुंतला के अलावा चार बेटे जगदीश, सुरेश, नरेश और राजेश (21) थे, जबकि दो बेटियां राखी और खुशी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक राजेश एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, लेकिन उसे शराब पीने की लत थी। उन्हाेंने बताया कि रविवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जिस पर बड़े भाई नरेश ने उसे डांटते हुए कहा कि अब शराब पीकर घर मत आया करो, क्योंकि रोज नशे में आने से घर में झगड़ा होता है। इसके बाद राजेश बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने घर के पास ही अमरूद के पेड़ से चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। गांव के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि राजेश का शव पेड़ से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सचेण्डी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें