मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी नोकरी न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सरकारी नोकरी न मिलने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगा दी जान

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में थाना जहानगंज क्षेत्र स्थित गांव नगला तरा में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को खेत में युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।नगला तरा निवासी अशोक कुमार का पुत्र सिकंदर (27) सोमवार रात किसी समय घर से बिना बताए निकल गया। मंगलवार को खेतों की ओर काम करने पहुंचे किसानों ने घर से लगभग 500 मीटर दूर आम के पेड़ पर मफलर के सहारे उसका शव फांसी पर लटका देखा तो घटना की जानकारी परिवार को दी। मौके पर पूरा परिवार पहुंच गया और बेटे की लाश देखकर रोना-पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की।थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि सिकंदर ने बीएड की पढ़ाई की और बीटीसी करने के बाद प्रशिक्षण कर रहा था। सरकारी नौकरी न मिलने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। पांच दिन पहले ही घरवाले उसकी शादी के लिए लड़की देखने गये थे, लेकिन उसने शादी से इंकार कर​ दिया। आशंका है कि सरकारी नौकरी न मिलने से आहत होने पर सिकंदर ने फांसी लगाकर जान दी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें