मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली में इवेंट मैनेजर युवती की हत्या कर शव 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया, 11 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली में इवेंट मैनेजर युवती की हत्या कर शव 5 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया, 11 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद

- साथी युवक ने अपहरण कर हत्या की और फिर जंगल में शव दफनाया-पुलिस ने शव काे कब्र से निकाला, आराेपित गिरफ्तारबरेली, । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में 12 जनवरी से लापता इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली युवती की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। आरोपित ने वारदात के बाद शव को रिठौरा के जंगल में करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। आज पुलिस ने 11 दिन बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए शव बरामद कर लिया है।थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडेय ने आज बताया थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी पूजा शादी-ब्याह और पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। इसी काम में रिठौरा निवासी एक युवक उसका पार्टनर था। 12 जनवरी की दोपहर पूजा उससे हिसाब-किताब करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर युवती घटना वाले दिन आरोपी युवक के साथ नजर आई। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।थाना प्रभारी पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने लेनदेन को लेकर विवाद की बात स्वीकार की है। आरोपित के अनुसार गुस्से में आकर उसने मफलर से युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपित की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें