मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में शुक्रवार देर रात एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिजन में कोहराम मच गया।मड़वा धनावल गांव निवासी संतोष प्रसाद केशरी की 20 वर्षीय पुत्री रागिनी केशरी गुरुवार रात अपनी मां संगीता देवी और छोटे भाई अंकित के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो भाई अंकित ने बहन को आवाज दी, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला।आशंका होने पर भाई खपरैल के मकान की छत पर चढ़कर कमरे में झांका, जहां रागिनी बड़ेर में दुपट्टे के सहारेफांसी पर लटकी हुई दिखाई दी। यह दृश्य देखकर भाई के होश उड़ गए और उसने तुरंत मां को सूचना दी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोलकर कमरे में दाखिल हुए। ग्रामीणों ने युवती को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया गया कि मृतका के पिता संतोष प्रसाद केशरी घटना के समय परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैहर दर्शन-पूजन के लिए गए हुए थे। सूचना पर पहुंचे कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व एसआई मूलचंद वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि युवती ने कच्चे मकान के भीतर बड़ेर में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें