मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

छह जून को यूपी काे मिलेंगे 34 नए पुलिस उपधीक्षक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छह जून को यूपी काे मिलेंगे 34 नए पुलिस उपधीक्षक

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस को छह जून को 34 नए पुलिस उपधीक्षक (डिप्टी एसपी) मिल जाएंगे। शुक्रवार को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में इनकी पासिंग आउट परेड होगी। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बुधवार काे दी। उन्हाेंने बताया कि पासिंग आउट परेड को लेकर पुलिस अकादमी के मैदान में तैयारियां की जा रही है।उन्हाेंने बताया कि यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 में चयनित 36 डिप्टी एसपी का बैच करीब एक साल पहले ट्रेनिंग के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी आया था। इसमें दो अभ्यर्थी बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए। जबकि 34 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी ने 12 माह इनडोर और आउट डोर की ट्रेनिंग पूरी की। फाइनल परीक्षा में सभी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हाे गए। इस तरह इसमें नाै महिला और 25 पुरुष हैं। आउट डोर और इनडोर में सबसे ज्यादा अंक लगाने वाले गौरव उपाध्याय को सर्वांग सर्वाेत्तम चुना गया है, जबकि आकांक्षा गौतम इनडोर और अवनीश कुमार सिंह आउट डोर टॉपर बने हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें