मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

ड्राइवर की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ड्राइवर की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी बदमाश को धूमनगंज एवं कर्नलगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कौशांबी जिले के लोहरा गांव निवासी फैज उर्फ शाहफैज है। उसने 21 अक्टूबर को धूमनगंज थाना क्षेत्र के नीम सराय निवासी ड्राइवर रावेन्द कुमार की मुन्डेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप के पास हत्या कर दी थी। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में थी। पुलिस ने मंगलवार को न्याय बिहार मोड से 20 मीटर आगे सुबेदारगंज स्टेशन की तरफ रोड थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धूमनगंज थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें