मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

यूजीसी बिल के समर्थन में काशी विद्यापीठ में प्रदर्शन,फिर से लागू करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूजीसी बिल के समर्थन में काशी विद्यापीठ में प्रदर्शन,फिर से लागू करने की मांग

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में यूजीसी बिल को पुन: लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी और एससी-एसटी छात्रों ने शुक्रवार को परिसर में प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय के पंत प्रशासनिक कार्यालय के सामने जुटे प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूजीसी बिल के समर्थन में तख्तियां लहरा कर नारेबाजी की। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया गया है। परिसर में स्नातक की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाहरी युवकों के परिसर प्रवेश पर रोक लगा दी है।बताते चले यूजीसी बिल पर उच्चतम न्यायालय ने अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इस रोक को हटाने के लिए बिल के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं । ओबीसी,एससी और एसटी वर्ग के छात्रों का कहना है कि यूजीसी बिल के लागू होने से उच्च शिक्षा में समानता और अवसरों की वृद्धि होगी। बिल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसके पहले बीएचयू में भी छात्रों ने मार्च निकाल कर बिल का समर्थन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें