मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

काशी के अंदर बने 28 से अधिक रैन बसेरों में लोगों को मिल रहा सहारा : योगी आदित्यनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काशी के अंदर बने 28 से अधिक रैन बसेरों में लोगों को मिल रहा सहारा : योगी आदित्यनाथ

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से की बातचीतवाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे में शनिवार देर शाम टाउनहाल रैन बसेरे के निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ऊनी वस्त्र वितरण के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। सभी जिला प्रशासन से कहा गया है कि भीषण शीतलहरी में युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण कराया जाए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में काशी के लिए पिछले 11 वर्ष में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए। इनमें से दो तिहाई से अधिक प्रोजेक्ट पूरे हो चके हैं। शेष प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अविनाशी काशी में शनिवार को फिर से काल भैरव व बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वाराणसी दौरे में उन्होंने यहां की विकास परियोजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण भी किया है।—काशी के अंदर बने 28 से अधिक रैन बसेरों में लोगों को मिल रहा सहारामुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि वाराणसी नगर निगम के स्तर पर भी यहां स्थायी रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। काशी शहर के अंदर 28 से अधिक ऐसे रैन बसेरे बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से हजारों नागरिकों, बेसहारा और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को सहारा मिल रहा है। ऊनी वस्त्र वितरण के लिए प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन से कहा गया है कि भीषण शीतलहरी में युद्ध स्तर पर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र वितरण कराया जाए। नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा किए गए कंबल वितरण में मुझे भी जुड़ने का अवसर मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें