मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी : नए साल के जश्न में गंगा उस पार रेती पर छोडे़ गए कचरे को नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने किया साफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी : नए साल के जश्न में गंगा उस पार रेती पर छोडे़ गए कचरे को नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने किया साफ

—रेती पर नववर्ष में पॉलिथिन, बोतलाें व अन्य गंदगी पड़ी थीवाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आंग्ल नववर्ष के पहले दिन गंगा नदी के उस पार रेती में लाखों लोगों ने पिकनिक मनाया लेेकिन खाने—पाने के बाद पॉलिथिन, बोतलें, खानपान सामग्री के पैकेट सहित अन्य गंदगी यहीं छोड़ दिया।शुक्रवार को रेती में बिखरी गंदगी को साफ करने के लिए नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नमामि गंगे के काशी क्षेत्र संयोजक राजेश शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रेती पर फैले प्लास्टिक के पैकेट, पानी की खाली बोतलें व अन्य गंदगी को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया । ताकि गंदगी गंगा में न जाने पाए । अभियान के दौरान रेती पर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को हिदायत दी गई की कूड़ेदान अवश्य रखें । राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा हमारी हैं गंगा के घाट हमारे हैं । इसलिए इनके स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है ‌। मां गंगा हमारी आस्था , आध्यात्मिकता,आजीविका के साथ-साथ विश्व की धरोहर हैं । नागरिकों से अपील है कि गंगा तट की स्वच्छता में सहयोगी बने। श्रमदान में आशीष शर्मा, सचिन तिवारी, अजय यादव, सुशांत सिंह राजपूत, मोहित कुमार आदि ने भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें