मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में 259 करोड़ से बिछेगा सीवर व पेयजल पाइप लाइन, नगर निगम ने पूरी की टेंडर की औपचारिकता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वाराणसी में 259 करोड़ से बिछेगा सीवर व पेयजल पाइप लाइन, नगर निगम ने पूरी की टेंडर की औपचारिकता

वाराणसी। केंद्र व राज्य सरकार ने वाराणसी शहर के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम के साथ पूरी ताकत लगा दी है। इसके तहत नगर निगम के 18 अति-प्रभावित वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों के लिए अमृत-2.0 योजना के तहत 259 करोड़ रुपये से अधिक की सीवर व पेयजल की तीन बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख सकते हैं। इसके लिए उप्र शासन ने प्रथम किश्त भी अवमुक्त कर दी है और नगर निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। ऐसे में सीवर व पेयजल की पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्पों से अब शहर की पेयजल और सीवर व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव होना तय है। वहीं, नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर व सूजाबाद में सीवर और पाइप लाइनों का जाल बिछने जा रहा है। रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क और हर घर को सीवर कनेक्शन से जोड़ने के लिए शासन ने 190 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। रामनगर के तीनों वार्डों में 69.98 किमी. ब्रांच लाइन व 3.4 राइजिंग (मेन लाइन) लाइन के बिछाई जाएगी। इसके अलावा 10 एमएलडी की एसटीपी, दो सीवर पपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाया जाएगा।इसी तरह, सूजाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है। खास बात यह है कि 13645 घरों में सीवर का कनेक्शन मुफ्त दिया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय ने शनिवार को दी।विकास की राह में नहीं आएगी धन की कमीसीवर और पाइप लाइन डालने का मुख्य उद्देश्य पुराने शहर के उन हिस्सों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जहां जनता के लिए समस्या आती थीं। शासन के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र की ओर से जारी आदेश कहा गया है कि वाराणसी के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।पानी के लाइन लॉस पर लगेगा लगाम, बढ़ेगा प्रेशरशहर के विभिन्न क्षेत्रों में सीवर व पेयजल की पाइप लाइन करीब 200 साल पुरानी हैं। इसके कारण शहर में सीवर ओवरफ्लो गंभीर समस्या बनी हुई है। वहीं, लीकेज होने के कारण 48 प्रतिशत पानी लाइनलॉस होता है I 18 वार्डों में सीवर के साथ-साथ पेयजल की भी नई पाइप लाइन भी बिछने से पानी के लाइन लॉस पर लगाम लगना तय है। ऐसे में पेयजल आपूर्ति का प्रेशर भी बढ़ेगा।किस जगह कितना होगा खर्चरामनगर सीवर नेटवर्क के लिए 190.09 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 35.09 करोड़ रुपये अवमुक्त।।सूजाबाद में पेयजल योजना के लिए 34.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 6.42 करोड़ रुपये अवमुक्त। 18 प्रभावित वार्ड में 33.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 6.18 करोड़ रुपये अवमुक्त।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें